सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्षाबंधन 2024

रक्षाबंधन 2024 

भाई बहनों का स्नेहिल महापर्व रक्षांबधन श्रावण मास लगते ही आने की सुगबुगाहट तेज हो जाती है विशेषतः यह पर्व हिंदू संप्रदाय में उत्तर भारत के संपूर्ण प्रांत में मनाया जाता है | वैसे तो इस पर्व का वैश्विक महत्व भी है और भारत के अलग अलग संप्रदाय में भी यह रक्षाबंधन पर्व का विशेष स्थान है |



रक्षाबंधन की खुशियां 


वो बचपन की यादें जब दीदी रक्षाबंधन की पूजा की थाल सजाकर हमे राखी बांधने आती थी तो अपने भैया से पहले ही गिफ्ट की मांग करती और हम उनकी लाई हुई मिठाई खाकर उन्हें गिफ्ट देने से मना कर देते और दीदी मम्मी पापा के तरफ देखकर उदास हो जाती फिर मम्मी पापा धीरे से भाई बहन का मामला कुछ पैसे या गिफ्ट देकर सुलझा देते खैर ये तो थी बचपन की रक्षाबंधन की यादें पर क्या आपने सोचा है?


रक्षाबंधन पर्व क्यों मनाया जाता है?


वैसे तो बहुत सी धार्मिक किवदंतिया प्रचलित है जैसे कृष्ण और द्रौपदी अर्थात् ऋषि मुनि काल से लेकर राजा महाराजा और मुगल काल में भी रक्षाबंधन का उल्लेख मिल जाएगा जिससे आप जानेंगे की बहन ने अपनी रक्षा का वचन अपने भाई से मांगा |

रक्षबंधन के परिपेक्ष मे 


मैं बस यही कहना चाहुंगा कि रक्षाबंधन तो एक सूत्र में बांधने का माध्यम है पर असल बात तो यह है की हमे भी उसे निभाना आना चाहिए सिर्फ राखी बांधने या गिफ्ट देने या फिर यूं कहे की बहन की रक्षा तक सीमित ना रहें बल्कि हमारे बीच ऐसी कितनी बहने मौजूद है या होंगी जिन्हें आज भी घृणा की दृष्टि देखा जाता होगा, प्रताड़ित किया जाता होगा, अच्छी शिक्षा से वंचित किया जाता होगा, वगैरह वगैरह तो आए और वचन दे कि हमारे आस पास और समाज की ऐसी बहने जो वंचित और शोषित है उनकी मदद करे और रक्षा करे |


रक्षाबंधन कब है 2024


वैसे तो रक्षाबंधन अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 19 अगस्त सोमवार 2024 ओर मंगलवार है |
वैसे हमने विभिन्न सोर्स की मदद से रक्षाबंधन का मुहूर्त एवं जानकारी इकट्ठा किया जो की निम्न हैं:- 

*रक्षा बंधन धागा समारोह समय - दोपहर 01:30 बजे सेरात 08:56 बजे तक

*रक्षा बंधन भद्रा समाप्ति समय - दोपहर 01:30 बजे

* रक्षा बंधन भद्रा पुंछा - प्रातः 09:51 बजे से प्रातः 10:53बजे तक

*रक्षा बंधन भद्रा मुख - सुबह 10:53 बजे से दोपहर12:37 बजे तक

*पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 19 अगस्त 2024 को सुबह03:04 बजे

*पूर्णिमा तिथि समाप्त - 19 अगस्त 2024 को रात्रि11:55 बजे

दोस्तों ये थी रक्षाबंधन की कुछ जानकारी एवं मेरे विचार अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमे फॉलो कीजिए और शेयर कीजिए | धन्यवाद !
नमस्कार मैं नफीस.






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

new recipe balushahi naariyal

बालूशाही नारियल की न्यू रेसिपी  दोस्तों आज मैं आपको को बालूशाही नारियल वाली एकदम नए और आसान तरीका से सिखाने वाला हूं क्योंकी मैंने खुद हलवाई का काम 10 से 15 साल किया हैं जिससे आपको को काफी मदद मिलेगी ज्यादा मात्रा में आप त्योहारों और फंकशन्स में और बर्थडे पार्टी में इस रेसिपी को काफी किफायती दाम में तैयार करके हलवाई जैसा टेस्ट पा सकते हैं |   तो चलिए शुरू करते है बालूशाही नारियल रेसिपी कैसे बनाते है ? सामग्री : 1. मैदा 1 kg 2. दही सादा 250 g 3. शक्कर 2 kg 4. इलायची 4-5 pcs 5.रिफाइन ऑयल 2 लीटर 6. बेकिंग सोडा 1छोटा चम्मच  7.नारियल बुरादा 250 ग्राम विधि :- 1.सबसे पहले आप एक बर्तन में 2 kg शक्कर लेकर लगभग 1.25 लीटर (सवा लीटर) पानी डालकर लो फ्लेम पर चाशनी तैयार करेंगे अगर चाशनी साफ नहीं है तो उसमे हाइड्रो पावडर 1/2 चम्मच डालकर साफ कर ले या फिर फुलक्रीम दूध की कुछ मात्रा लेकर चाशनी साफ कर ले और सिगल से डबल तार की पोजिशन आने पर चाशनी उतार ले | 2.इसके बाद आप मैदा को एक बर्तन में लेकर उसमे 250 g दही और 100 g तेल के साथ बेकिंग पाउडर डालकर कर अवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर मो...

PM MODI की नई शिक्षा नीति

पीएम मोदी की नई शिक्षा नीति विवरण नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आया है। नई शिक्षा नीति छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखती है। इसका उद्देश्य है कि भारत की शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में लॉन्च की गई यह नीति उनकी दूरदर्शिता और शिक्षा क्षेत्र में नवाचार का प्रतीक है। यह नीति विशेष रूप से तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। इस तरह की शिक्षा से छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। सौजन्य से गूगल  मुख्य बिंदु नई शिक्षा नीति का उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता और समर्पण को बढ़ाना है। यह नीति पीएम मोदी के कार्यकाल में नए शैक्षिक बदलाव का प्रतीक है। तकनीकी और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल करनी हैं। युवाओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाना। भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। नई शिक्षा नीति का परिचय भारत में शिक्षा प्रणाली का विकास राष्ट्रीय प्रगति के लिए आवश...

क्या Incredible India है

 अनेकता में एकता हिंद की विशेषता टीवी अखबारों और सरकारी विज्ञापनों में हमने incredible India या अविश्वसनीय भारत के बारे में देखा पढ़ा या सुना होगा क्या वाकई में वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष में आपको यह स्लोगन सही मालूम होता है ? अगर आप मुझसे पूछे तो में नही कहूंगा हा ये बात बात अलग है की आपके विचार अलग हो सकते है पर जो माहौल आज हम देख रहे है उससे तो शायद यही मालूम होता है की increble india का लोगो या incredible india का पोस्टर सब सिर्फ एक स्लोगन या अविश्वसनीय भारत का मात्र एक दिखावा साबित हो रहा है |  यकीनन आप मेरी बात से पूर्णतः सहमत न हो पर जिस तरह से गंगा जमुना तहजीब की मिसाल हमारे पूर्वाजो ने कायम की आज हम उस पर कायम है बिलकुल नहीं जगह जगह जाति और धार्मिक मुद्दो को लेकर मतभेद,अविश्वास,अहम की लड़ाई या फिर यूं कहें की वर्चस्व की लड़ाई मॉब लिंचिंग, धर्म विशेष के आधार पर किसी का मकान ढहाना, व्यापार नष्ट करना,पूजा स्थलों और इबादतगाहों पर अटैक करना या दूर करना ,संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना, राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक उन्माद फैलाना मसलन वर्ग विशेष के लिए तीखी भाषा का प्रयोग ...